Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

हक के लिए हुंकार: बाउरी समाज ने फूंका आंदोलन का बिगुल, अलग ‘जंगलमहल’ राज्य की उठी मांग

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हक के लिए हुंकार: बाउरी समाज ने फूंका आंदोलन का बिगुल, अलग ‘जंगलमहल’ राज्य की उठी मांग

आरक्षण में विसंगति और 2011 की जनगणना में हेरफेर को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कुल्टी।अखिल भारतीय समस्त बाउरी समाज संगठन ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सीधी जंग का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को संकतोड़िया हॉस्पिटल मोड़ स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित विशाल कर्मी सम्मेलन में समाज के दिग्गजों ने अपने हक और पहचान के लिए हुंकार भरी। वक्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन सिर्फ सभाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 250 वार्डों से लेकर गांव-गांव की सड़कों तक फैलेगा।’मिशन जनगणना’: इस बार धोखे की गुंजाइश नहींमहासम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सभापति गणेश बाउरी ने आगामी 1 अगस्त से शुरू हो रही जनगणना को लेकर पूरे समाज को कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि साल 2011 की जनगणना में बाउरी समाज के आंकड़ों के साथ सोची-समझी साजिश के तहत छेड़छाड़ की गई थी, जिसके कारण समाज को विकास की मुख्यधारा से पीछे धकेल दिया गया। इस बार समाज कोई धोखा नहीं खाएगा। इसके लिए ‘मिशन जनगणना’ के तहत घर-घर जाकर लोगों को सही पंजीकरण की ट्रेनिंग दी जाएगी।बाउरी समाज की 3 बड़ी और कड़े सुर वाली मांगें:अलग ‘जंगलमहल’ राज्य का गठन: महिला आरक्षण लागू होने और सीटें बढ़ने की स्थिति में बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और पुरुलिया को मिलाकर एक अलग ‘जंगलमहल राज्य’ बनाया जाए।UCC (समान नागरिक संहिता) से मुक्ति: बाउरी समाज की अपनी एक विशिष्ट सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है। इसलिए समाज को यूसीसी के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जाए।उचित राजनीतिक आरक्षण: पश्चिम बर्धमान जिले में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) सीटों की मौजूदा विसंगतियों को तुरंत दूर कर समाज को सही राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण दिया जाए।संगठन की मजबूती पर जोर, सौंपी गई नई कमानआंदोलन की धार तेज करने के लिए सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपकर जिम्मेदारी दी गई। इस महासम्मेलन में संगठन के शीर्ष नेतृत्व सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।मुख्य रूप से उपस्थित नेता:राज्य नेतृत्व: राज्य सभापति गणेश बाउरी, सह सभापति नवकुमार बाउरी, राज्य साधारण संपादक श्यामापद बाउरी, कोषाध्यक्ष पुस्जित बाउरी और संगठन सचिव।जिला नेतृत्व: जिला सभापति सेमल बाउरी, सह सभापति गणेश बाउरी, देवव्रत बाउरी, साधारण संपादक परिमल बाउरी, संपादक मिहिर बाउरी।पुरुलिया नेतृत्व: पुरुलिया सभापति सम्राट बाउरी, सह सभापति अश्विन बाउरी, साधारण संपादक प्रकाश बाउरी और जिला प्रभारी काजल बाउरी।ब्लॉक स्तरीय नेता: राकेश बाउरी, संजय दास, शामल बाउरी, असीम बाउरी, मिट्टू बाउरी, परेश बाउरी, अशोक बाउरी, सामोल बाउरी, मनोरंजन बाउरी और जगन्नाथ बाउरी।