बराकर। बीसीसीएल सीभी एरिया बारह बैगुनिया में जमीन के बदले अपनी नौकरी की मांग पर विगत 136 दिनों से धरने एव 36 दिनों से चल रहे रिले अनशन में गुरुवार को एक ओर बिस्थापित भोलानाथ गोराई की हालत बिगड़ी । बेहतर इलाज के लिए सेंटर अस्पताल धनबाद भेजा गया। मालूम हो कि अपनी जमीन के बदले कल्यानेश्वरी चपतोड़िया लेण्डलुजर एसोसिएशन के बैनर तले बैठे इन विस्थापितो ने गुरुवार को जब भोलानाथ गोराई की तबियत बिगड़ी तो एरिया के डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे बुखार और पेट दर्द की दवा देकर डिस्पेंसरी में रखा । लेकिन किसी प्रकार की सुधार नही होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रेफर किया। रेफर करने के बाद प्रबंधन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही करने बिस्थापित भड़के। इनका कहना था की जब दूसरी अस्पताल में इलाज होगा तो आप इसे लेकर क्यो नही जाते। इस मामले से आक्रोशित विस्थापितो ने एरिया गेट जाम कर आंदोलन और जीएम के बिरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसी को भी गेट से बाहर ओर भीतर नही आने जाने दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बराकर पुलिस मौके पर पहुची । जहा जीएम एरिया में मौजूद रहने के बाद भी इन लोगो से मिलने या बात करने भी नही पहुचे। जिससे बिस्थापित भड़के। आखिर कर प्रबंधन ने एम्बुलेंस से बीमार भोलानाथ गोराई को धनबाद सेंट्रल अस्पताल लेजाया गया। मालूम हो कि बिधवार को भी ठीक इसी प्रकार एक बिस्थापित विपरोजित माजी बीमार हुवा। जिसे कुल्टी के अस्पताल में भर्ती किया गया। जो आज भो आईसीयू में भर्ती है।














