Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

गुरु नानक जी के नाम जपो के उपदेश के तहद 14 को अमृत पान करवाया गया ।

 

3 दिसंबर को रानीगंज में होगा अमृत संचार 4 को रक्तदान हेल्थ कैंप।

आसनसोल: बुधवार के दिन आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ,सिख वेलफेयर सोसाइटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा झारखंड के जामाडोबा डुमरी दो नंबर गुरुद्वारा के सहयोग से गुरु नानक साहिब जी के नाम जपो के उपदेश के तहत अमृत संचार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अमृत संचार में 14 लोगों ने अमृत छका आसनसोल सेंटर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान सह सिख वेलफेयर सोसायटी फाउंडर सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा यह कार्यक्रम गुरु नानक साहिब जी के 553 में जन्म उत्सव को समर्पित है उन्होंने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी ने कहा था रहत प्यारी मुझको सिख प्यारा नही के उपदेश गुरु नानक साहिब जी के उपदेश नाम जपो अर्थात ऊपर वाले की आराधना करना भक्ति में यह आदेश को मान कर आज 14 जन को गुरु नानक की गुरबाणी से जोड़ने का प्रयास किया गया है जिसमें भूपेंद्र सिंह पांच प्यारों के प्रमुख ने अपनी पूरे सहयोगी यों के साथ खंडे बाटे का अमृत संचार गुरु मर्यादा के अनुसार करवाया गया ,इसके साथ गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी को समर्पित रानीगंज में 3 दिसंबर को अमृत संचार का कार्यक्रम किया जाएगा यहां पर भी खंडे बांटे का अमृत छकाया जाएगा अर्थात सिख धर्म में प्रवेश करवाया जाएगा एवं 4 दिसंबर को रानीगंज में रक्तदान शिविर और स्वास्थ शिविर का आयोजन संस्था की तरफ से किया जाएगा, हमारी संस्था आसनसोल सेंटर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से स्थानिक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यो को सम्मानित किया गया एवं स्थान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने हम लोगों को भी सम्मानित किया ।आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा के महासचिव एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह ने बताया आने वाले 2 दिसंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा में सिख बच्चे बच्चियों का आनंद कारज अर्थात सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है स्थानीय गुरुद्वारा खालसा सिख संगत गोविंद नगर के सहयोग से यह कार्यक्रम होगा जिसमें आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख वेलफेयर सोसाइटी पूरा खर्च वाहन कर यह सेवा निभाएंगी। सिख वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रंजीत सिंह डोल ने कहा जामाडोबा के इस कार्यक्रम में डुमरी नंबर 4, 7,3 और 2 कि संगतों ने अपना भरपूर सहयोग दिया सभी स्थानक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों का हम लोग तहे दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने गुरु के आदेशों पर चलते हुए यहां पर अमृत संचार का कार्यक्रम करवाया इस कार्यकृम में सुरजीत सिंह मक्कड़ तरसेम सिंह रंजीत सिंह डोल गुरमात लहर ओर्गनाइजेसन के प्रताप सिंह , डुमरी नंबर 2 के प्रधान सुच्चा सिंह स्थानीय स्त्री सत्संग सभा एवं स्थानीय संगत मुख्य रूप से मौजूद थे।