Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल के मधुपुर स्थित यातायात प्रशिक्षण केंद्र में मंडल राजभाषा कार्यालय समिति/ पूर्व रेलवे /आसनसोल की तिमाही बैठक संपन्न*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, जनवरी 06, 2024 : श्री चेतनानंद सिंह मंडल रेल प्रबंधक /पूर्व रेलवे/ आसनसोल की अध्यक्षता में आज (06/01/2024) मंडल के मधुपुर स्थित यातायात प्रशिक्षण केंद्र में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति/ पूर्व रेलवे/ आसनसोल की तिमाही बैठक संपन्न हुई। बैठक के आरंभ में डॉक्टर मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी ने श्री चेतनानंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक का एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया। तत्पश्चात, श्री चेतनानंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक ने विगत सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर संपन्न हिंदी वाक् प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को नकद एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया । इसी क्रम में श्री चेतनानंद सिंह ने मंडल की राजभाषा गतिविधियों को दर्शाती राजभाषा फोटो पत्रिका राजभाषा सारथी का विमोचन भी किया। इसके पश्चात, बैठक मानक कार्य सूची के अनुरूप चर्चा हुई। बैठक में डॉक्टर मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी ने मंडल में निष्पादित हिंदी विषयक विभिन्न गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की और साथ ही पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए समिति को अवगत कराया कि लिए गए सभी निर्णय का अनुपालन किया जा चुका है। मंडल रेल प्रबंधक ने पत्राचार के लक्ष्य को प्राप्त करने और मंडल के विद्यासागर, जामताड़ा और मधुपुर स्टेशनों पर प्रसिद्ध विभूतियां की प्रेरक उक्तियों के लेखन पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा की राजभाषा विषयक विभिन्न प्रतियोगिताएं मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर कराई जाए ताकि अधिक से अधिक रेलकर्मियों में हिंदी के प्रति जागरूकता और रुचि उत्पन्न हो और हिंदी के अनुकूल वातावरण का सृजन हो। इस बैठक में गति शक्ति यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक, श्री मुकेश कुमार मीना सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारीगण भी उपस्थित थे।