Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल रेल मंडल के बराकर आर पी एफ द्वारा कालूबथान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । आसनसोल रेल मंडल के बराकर आर पी एफ द्वारा कालूबथान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । इस संबंध में बराकर आर पी एफ निरीक्षक प्रभारी पीयूष कांति शाह ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कालूबथान रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत रेल यात्रियों को ऑपरेशन एएएचटी, ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा मानव तस्करों की कार्य प्रणाली चलती ट्रेन में पथराव करने पर उससे होने वाले दुष्परिणाम , रेलवे ट्रैक पर अनाधिकार प्रवेश नशाखोरी जैसी अप्रिय घटनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई । लोगों को बताया गया कि चलती हुई ट्रेन पर पत्थर बाजी करने से ट्रेन के कोच में बैठे यात्रियों को यदि वह पत्थर लग जाता है तो इसमें उनकी जान भी जा सकती है । वहीं यात्रियों को बताया गया की यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें । उन्होंने बताया कि रेलवे पटरी पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अनाधिकार प्रवेश ना करें । जिससे दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी । वहीं यात्रियों को बताया गया कि रेलवे स्टेशन या परिसर में किसी भी तरह के अनजान व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें । ताकि समय रहते किसी भी तरह की दुर्घटनाओं को रोक कर राहत बचाव कार्य किया जा सके । इस अवसर पर आरपीएफ के अधिकारी एवं कई कर्मचारी शामिल थे ।