बराकर।ईद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बराकर फाड़ी परिसर में कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दु दत्ता के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की संचालन बराकर पहाड़ी प्रभारी लक्ष्मी नारायण दे ने किया। शांति समिति के सदस्यों ने ईद को लेकर साफ सफाई पानी बिजली की आपूर्ति मांग को रखा। बराकर सदर अखाड़ा के सदर खलील खान ने ईद व रामनवमी की बधाई देते हुए कहा की रामनवमी का जुलूस कमेटी को जुलूस पर निगरानी रखने की जरूरत है।कुल्टी पुलिस ने जुलूस में अशांति फैलाने वालों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा अफवाह पर ध्यान ना दे सोशल मीडिया पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगा ।इस दौरान पप्पू सिंह टोनी लोहिया सोहराब खान बदरे आलम विनोद सुब्बुरतो भादुरी सुरेंद्र यादव अली अकबर गैलरिया अब्दुल बारी अली हुसैन सलीम रिजवान के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित है
















