कुल्टी।आसनसोल नगर निगम अंतर्गत 58 नंबर वार्ड के सतेशा में एक जमीन को अपने कब्जे में लेने को लिय गए लोगो को ग्रामीणों द्वारा जोड़ दार विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीणों के पक्ष में स्थानीय पार्षद संजय नोनिया भी आंदोलन में शरीक थे। और उन्होंने कहां की हम अपने वार्ड के गरीब जनता के साथ हैं। एक व्यक्ति ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से खेती कर रहे जमीन को घरने का प्रयास कर रहे हैं। इसका विरोध स्थानीय ग्रामीण और किसान कर रहे हैं ।वही आसनसोल दक्षिण थाना के पुलिस अधिकारियों ने आकर ग्रामीणों को शांत करते हुए बैठ कर मामला सुलझाने को कहा गया।

सतऐसा मोड़ के कुछ दूरी पर आसनसोल सीमेंट फैक्ट्री स्थित है। जोकि अभी कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। युक्त फैक्ट्री के पीछे काफी बड़ी संख्या में जमीन है जहां स्थानीय कोइरी तुहरा ग्रामीण वासा वास करते हैं। और इस जमीन में खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं । यह लोग पिछले कई सालों से खेती कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। वही इस विषय पर रामजीराम महोतो (कोइरी) ने कहा कि मेरे दादा परदादा के समय से हम लोग यह रह रहे हैं ।और इस पूरे जमीन में खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। हमारे सहजती जाती के काफी लोग यहां हैं और विशेषकर सारे लोग खेती करके ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। परंतु आसनसोल सीमेंट के मालिक द्वारा हमारी खेती योग जमीन को अपना बताया जा रहा है। और जेसीबी मशीन खेतों के ऊपर चलाने पहुंचे थे। जिसमें हम सभी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया जिसमें उनके लोगों द्वारा हमारे महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी साथी धक्का-मुक्की भी की। इस विषय में इसकी जानकारी हम लोगों ने अपने पार्षद संजय नोनिया को दिया पार्षद घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन की मदद से कार्य को बंद करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि यह जमीन हमारे बाप दादाओ द्वारा खेती की जा रही है इस जमीन के आसपास कुछ बंद पड़े कोलयरी के चाणक भी है। जिससे हम लोग पंप के माध्यम से पानी लेते हैं और खेती करते हैं। वहीं कुछ बुजुर्ग लोगो ने बताया कि एक समय यहां धामोमेन ईस्ट और सतेसा कोलयरी हुआ करती थी। ज्यादातर जमीन इन्हीं संस्थानों की है। अभी भी इनके कुछ क्वार्टर और चाणक क्षेत्र में है।

वही इस विषय पर स्थानीय पार्षद संजय नोनिया ने कहा कि यह लोग कई सालों से इस क्षेत्र में खेती कर अपना परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं ।और अचानक एक कारखाना मालिक द्वारा जेसीपी मशीन लेकर उनके हरे भरे खेत उजाड़ने पहुंच गए ।और उनका कहना है कि यह सारी जमीन हमारी है। वे आकर यहां के कृषिको से बात करें और जमीन संबंधित अपना दस्तावेज़ पेश करें तब कानून रूप से सहमति से कार्य करें। वहीं उन्होंने कहा कि सीमेंट कारखाना में छटनी किये स्थानीय लोगों को फिर से लेना होगा ,और स्थानीय लोगों को कार्य में प्राथमिकता देनी होगी।
वही इस विषय पर जमीन पर अपना दावा करते हुए पवन गुटगुटिया ने कहा कि उस क्षेत्र में 46 बीघा जमीन उनकी है। और वह अपनी जमीन घेरने के लिए मजदूरों को भेजा था। जिससे स्थानीय लोगो के साथ स्थानीय पार्षद संजय नोनिया द्वारा मजदूरों को भगा दिया गया और जमीन घरने का कार्य रुकवा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरासर गैर कानूनी तरीके से स्थानीय पार्षद और स्थानीय लोगों द्वारा किया गया है। वहीं उनसे पूछने पर बताया कि अगर वह जमीन सरकार की है। या किसी संस्था की है तो अपना कागज दिखाएं। मेरे पास जमीन के दस्तावेज है ।










