बराकर 22 अक्टूबर । दीपावली और धनतेरस को लेकर दुकाने सज धज कर तैयार है तथा खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है इस संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के बाद बाजार पूरी तरह वीरान हो गया था । दुकानों में एक भी ग्राहक नजर नहीं आ रहे थे लेकिन दीपावली की खरीदारी आरंभ होने से बाजारों का रौनक पुनः लौट आया है ।शनिवार को धनतेरस को लेकर सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को सुसज्जित करके ग्राहकों के आने की राह देख रहे थे । हालांकि सुबह के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम थी लेकिन सूर्यास्त होते ही धीरे धीरे बाजार में खरीदार करने वाले लोगों की भीड़ जमने लगी ।इस दौरान बर्तन दुकान सोना चांदी की दुकान विभिन्न तरह की गाड़ियों का शोरूम फर्नीचर दुकान आदि में खरीददार ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी इसके अलावा लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान तथा मोबाइल की दुकानों में जाकर खरीदारी किया । लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ अपने अपने मोर्चे पर तैनात रहे गस्ती लगाने वाले पुलिस वाहन पूरे क्षेत्र में गस्ती लगा रहे थे ।साज सज्जा के सामान बिक्री करने वाले दुकानदार रामविलास सिंह ने बताया कि मैं पिछले 40 वर्षों से दीपावली के सामान की दुकान लगा रहा हूं । लेकिन इस वर्ष सजावट के सभी सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं अब समझ में नहीं आ रहा है कि इस वर्ष बिक्री का क्या परिणाम होगा क्योंकि सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण जो सामान लोग अधिक मात्रा में ले जाते थे । मूल्य सुनने के बाद लोग एक दो पीस सामान लेकर चले जाते हैं ।वही फर्नीचर व्यवसाई अली अकबर गलेरीया ने कहा कि धनतेरस के हिसाब से अगर देखा जाए तो आज की बिक्री नहीं के बराबर है बाजार में खरीदारों की संख्या काफी कम है लेकिन अभी समय है देखा जाए रात की दुकानदारी कैसी रहेगी ।








