बराकर। श्री श्याम दादी मंदिर नियामतपुर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय भादो महोत्सव का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गुरुवार को नियामतपुर शीतला मंदिर से सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर नगर परिक्रमा कर श्याम दादी मंदिर पहुंची। वही संध्या कालीन दादी के भजनों का रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्याम एव दादी मंदिर कमिटी के सादश्यो सहित भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति रखी। वही शुक्रवार को दादी जी के पूजन कार्यक्रम के साथ सावामानी, जात जड़ूला, का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वही दोपहर से दादी जी के मंगल पाठ का भाव्या आयोजन किया गया। प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक भजन गायक आशीस अग्रवाल, रमिक बंसल द्वारा मंगल पाठ किया जायेगा। कार्यक्रम में नियामतपुर ,बराकर, आसनसोल झारखंड के भक्तो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण संघई, वेद प्रकाश गोयल, अमित अग्रवाल, मनीष घेड़िया,सचिन बालोदिया,राजेश डोकानिया, सहित मंदिर के सभी सदस्यो का अहम योगदान रहा।



















