बराकर । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 66 के पार्षद अशोक पासवान पर बलतोड़िया नीचू धौडा मे नाली की सफाई नही करने व हस्ताक्षर करने के बदले पैसे मांगने के आरोप पर वार्ड अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया । इस दौरान वार्ड नंबर 66 के अध्यक्ष अंकुश मंडल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली की वार्ड 66 के पार्षद पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में नालियों की सफाई नहीं हो रही है एवं पार्षद हस्ताक्षर के लिए पैसे मांगते हैं जो सरासर गलत है उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले यह सभी जीरो पार्टी के लोग हैं जो हाईलाइट होने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं यह लोग खुद नालियों में गोबर डालकर या घर का कचरा डालकर जाम कर देते हैं उन्होंने कहा कि सभी इलाके में प्रत्येक सप्ताह सफाई कर्मी जाकर अपना कार्य करते हैं आप लोग सप्ताह के सातों दिन इलाके का निरीक्षण करियर तब आपको मालूम होगा कि प्रत्येक दिन अलग-अलग गली मोहल्लों में सफाई कर्मी अपने अपने कार्य में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से कहा गया है कि कुछ इलाकों में नालियों पर कब्जा कर उसे घर के अंदर या दीवार के अंदर ले लिया गया है जिससे सफाई कर्मियों को अपना काम करने में काफी दिक्कत होती है इसके बाद निगम से निरीक्षण के लिए टीम भी आई और उन्होंने लोगों को नालियों से स्लिप हटाने और नालियों को घरों से बाहर निकालने के लिए कहा लेकिन लोगों ने कहा कि यह बीसीसीएल का क्षेत्र है और बीसीसीएल के कहने पर ही हम लोग यहां से हटेंगे उन्होंने बताया कि बीसीसीएल को भी इस मामले को लेकर पत्र दिया गया है बीसीसीएल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह लोग राज्य सरकार के द्वारे सरकार शिविर को लेकर भी कहते हैं कि स्कूल में शिविर क्यों लगा है जबकि वर्षों से राशन कार्ड वोटर कार्ड आदि सरकारी कार्य स्कूल में ही होते आ रहा है उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को काफी सुविधा अपने घर पर रहकर ही मिल रही है लोगों को काफी सरलता पूर्वक अपने योजना संबंधी कार्य करने में सहायता मिल रही है उन्होंने कहा कि 1200 से 1500 लोगों का रिकॉर्ड कार्यालय के रजिस्टर में है जिनका काम पार्षद के माध्यम से हुआ है जिसमें कई लोग बलतोडिया इलाके के भी है इसके बावजूद लोग सुर्खियों में आने के लिए इस तरह का आरोप पार्षद पर लगा रहे हैं इस अवसर पर उनके साथ शमशेर आलम और शेरू मुकेश कुमार महतो अमृत कुमार सुमित गोप आदि उपस्थित थे ।













