Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पवित्र श्रावण मास में कांवरियों की सेवा हेतु एक पिकअप वैन खाद्य पदार्थ भेजा गया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पवित्र श्रावण मास में कांवरियों की सेवा हेतु एक पिकअप वैन खाद्य पदार्थ भेजा गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के कल्यानेश्वरी रोड स्थित श्री अग्रसेन भवन के निकट से बुधवार की देर शाम को बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सुल्तानगंज से देबघर जाने वाले कांवड़ियों की सेबा के लिए एक पिकअप वेन राशन सुइया बाजार के निकट मारवाड़ी युबा मंच द्वारा लगाए गए कावड़िया सेवा शिविर के झाझा केम्प के लिये भेजा ।
इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर खाद्य पदार्थ से भरी गाड़ी को रवाना किया । इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिब कुमार अग्रवाल ने कहा कि इन सामग्रियों मे राशन के साथ दवाई, पावडर दुध, चावल, आटा, चीनी, के अलावे स्टेण्ड फेन सहित अन्य जरूरत की सामग्री भेजा जा है। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य से इस तरह के अनुष्ठानों मे सहयोग करने का अवसर मिलता है । इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्य उपस्थित थे ।

Latest News

Related News