Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर सहित अन्य इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान बराकर।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी के नेतृत्व में आज बराकर सहित अन्य इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान बराकर फाड़ी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के और से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बराकर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर बराकर बेगुनिया मोड़ तक गई। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चालक तथा एक बाइक पर दो से अधिक सवार लोगों को जागरूक किया गया। सभी वाहन चालकों को बताया गया कि उनको हेलमेट पहनना कितना जरूरी है। इस अवसर पर बराकर थाना प्रभारी राज शेखर मुखर्जी ने बताया कि दोपहिया वाहन की दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें बिना हेलमेट के वाहन चालकों की होती है। दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि जब वह घर से बाहर निकले तो उनके परिवार को उनके सुरक्षित लौटने का उम्मीद उनसे लगी होती है। हेलमेट प्रयोग करने एवं दुर्घटना से बचे रहने को कहा गया। इसके साथ ही एक वाहन पर से 2 से अधिक लोगों के सवार नहीं होने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरकी ओर से माइकिंग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीएमसी नेता व समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे