बराकर । भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड एरिया 12 के कार्यालय में अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान एरिया बारह में आयोजित सम्मान समारोह में कुल 9 बीसीसीएल कर्मियों को सम्मानित किया गया । अवकाश प्राप्त करने वालों में सुखविंदर सिंह विष्णुदेव तुरी मथुर नोनिया फुचि मझिआइन प्रदीप पासवान राजकुमार सिंह समीर कुमार पान अर्जुन गोप सुकू टुडू आदि थे । इस दौरान एरिया बारह के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद एपीएम आशीष कुमार मिश्रा नायक राकेश कुमार सौरभ हाड़ी ने अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मियों को साल पुष्पमाला घड़ी आदि अन्य उपहार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर एरिया बारह के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद ने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय कंपनी में व्यतीत किया है । जिसको यहां के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे । क्योंकि एक साथ रहते रहते सभी लोग एक परिवार जैसे हो जाते हैं । अतः इस कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकेगा । लेकिन अवकाश होना एक कठोर सत्य है । सरकार हमें अवकाश इसलिए देती है की हमने अपने जीवन में बहुत भाग दौड़ किए अपना पूरा समय काम पर लगाया हैं । अब बाकी के समय अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी से भी बिता सके । कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी राजेंद्र कुमार ने किया ।


















