बराकर।महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर कुल्टी के विभिन्न इलकों के शिव मंदिरों में कीर्तन भजन के साथ भव्य पूजा पाठ का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रागांधी कॉलोनी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महारुद्ध यज्ञ का आयोजन किया गया। तथा श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भगीदारी बने तथा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। बराकार स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा रांची ग्राम शिव मंदिर में अखंड कीर्तन के साथ भोलेनाथ का पूजा पाठ किया गया।

मनबढ़िया शिव मंदिर गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाला गया रामनगर हरि बाबा मंदिर में विपद तारण महाराज जी द्वारा श्रीमद भागवत पाठ का आयोजन किया गया। नई बस्ती, 12 नंबर लोको लाइन, केंदुआ बाजार, न्यू रॉड, ऊपर कुल्टी, रानीतल्ला, नियामतपुर आदि शिव मंदिरों में भगवान शिव का भव्य पूजा पाठ किया गया। इस पावन अवसर पर नियामतपुर में मेला का आयोजन किया गया है।










