बराकर।आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो अंतर्गत वार्ड 66 के बलतोड़िया नीचेधावरा सड़क निर्माण कार्य का शुभरम्भ किया गया। इस सड़क कार्य का शुभरम्भ वार्ड नंबर 66 के पार्षद अशोक पासवान ने नारियल फोड़कर किया। इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगो मे बड़ी खुसी के साथ हर्ष का माहौल ब्याप्त था। सड़क निर्माण कार्य के प्रारम्भ पर पार्षद अशोक पासवान ने कहा कि एक ओर पूरे पश्चिम बंगाल में दीदी के द्वारा प्रगति का कार्य किया जा रहा है। जहा उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमने वादा किया था कि हमारे वार्ड की जिस गली सड़क पक्की नही है। उसे गली सड़क को हम पक्की सड़क बनाने का कार्य अवश्य करूंगा। इस दौरान अंकुश मंडल शेरू खान राजेश पासवान सहित कई लोग व कार्यकर्ता शामिल थे।





Post Views: 123










