Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज आसनसोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक आदिवासी गांव में पहुंची*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भाई दूज के अवसर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज आसनसोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक आदिवासी गांव में पहुंची और उन्होंने वहां पर आदिवासी समाज के युवकों के माथे पर तिलक लगाकर भाई दूज का त्योहार मनाया इस मौके पर उन्होंने आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य भी किया और वहां के लोगों का मुंह मीठा कराया इस संदर्भ में अग्निमित्रा पाल ने बताया कि हर साल भाई दूज के अवसर पर वह किसी न किसी आदिवासी गांव में जाती है

और वहां के लोगों के साथ इस पवित्र दिन को मनाती हैं उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों ने बहुत पसंद है क्योंकि यह दिल के बहुत साफ होते हैं और भले ही यह लोग मिट्टी के घरों में रहे लेकिन जिस तरह के साफ सफाई और स्वच्छता बरतते हैं वह उन्हें बहुत अच्छा लगता है विधायक ने कहा कि आज शाम को विधायक कार्यालय में भी कार्यक्रम रखा गया है वहां पर वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तिलक लगाएंगी इसके साथ वहां पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और इसके उपरांत वह या आज शाम या कल सुबह झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी क्योंकि वह झारखंड के धनबाद में चुनाव की प्रभारी हैं