आसनसोल:आसनसोल – दुर्गापुर के नए डिप्टी पुलिस कमिश्नर,ट्रैफिक (डीसीपी,ट्रैफिक) वीजी सतीश पशुमार्थी से मीडिया पर्सनेलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने मुलाकात की और उनका स्वागत किया।ज्ञात हो कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी श्री पशुमार्थी ने हाल ही में बतौर डीसीपी,ट्रैफिक पदभार ग्रहण किया है।
वे पहले मुर्शिदाबाद जिले में एसपी के पद पर आसीन थे।श्री सिन्हा इन दिनों पश्चिम बंगाल में हैं।उन्होंने नए डीसीपी ट्रैफिक को अपनी शुभकानाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आसनसोल – दुर्गापुर की ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त किए जाने के मुद्दे पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।श्री सिन्हा ने उन्हें कई सुझाव भी दिए।डीसीपी,ट्रैफिक ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में कैसे सुधार किया जा सकता है,इसे लेकर वह बेहद गंभीर हैं।यहां के आम नागरिकों को कैसे अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था मिले,इसपर वह लगातार मंथन कर रहे हैं।श्री सिन्हा के साथ उनके सहयोगी शंभू अग्रवाल भी उपस्थित थे।















