कुल्टी।राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल कुल्टी के कई छठ घाटों पर छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई।
उसके अनुसार, कुल्टी के लाल बाजार तांती पाड़ा में न्यू सम्राट समिति क्लब द्वारा छठ पूजा के अवसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल के चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी, कुल्टी ब्लॉक युवा तृणमूल के अध्यक्ष बिमान दत्ता, वार्ड संख्या 65 के पार्षद नदीम अख्तर बबलू, समाजसेवी भारत साहू,रेनू खान, अरमान खान, और न्यू सम्राट समिति के सचिव बिजय तांती,बिक्रम तांती,राजा तांती,शाससी तांती,के अलावा न्यू सम्राट समिति क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।









Post Views: 149








