कुल्टी।भारतीय रेलवे में इन दिनों रेलवे कर्मचारी अपने अपने यूनियन को मजबूत बनाने को लेकर सभी रेलवे यूनियन अपने निशान, झंडा लेकर रेलवे के अलग अलग विभाग में प्रचार चल रहे हैं। वहीं आसनसोल रेल मंडल में पूरे दमदार तरीक़े से प्रचार में जुटा पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) ने आसनसोल रेल मंडल स्थित ऑलइंडिया एस सी, एस टी पदाधिकारीयो के साथ उनके ही कार्यालय में रेलवे चुनाव को लेकर अहम बैठक किया। जिसमें पी आर के एस के ऑलइंडिया उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडे, महेश कुमार ज़ोनल इंचार्ज, डिविजनल अध्यक्ष पी पी बेरा, डिविजनल सचिव राजीव घोष,डिविजनल ऑर्गनाइजेशन सचिव विशेषर्रर यादव, डिविजनल ऑर्गनाइजेशन सचिव सिध्रता चक्रवर्ती, उत्पल बनर्जी, ओम नारायण शामिल हुए। उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य हैं रेलवे में राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे चुनाव में रेलवे यूनियन के रूप में भारतीय रेलवे मजदूर संघ का ईस्टर्न रेलवे जोन में पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ ने आसनसोल रेल मंडल में ऑलइंडिया एस सी एस टी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पी सी मुर्मू, डिविजनल सचिव विनोद पासवान के साथ उनके एसोसिएशन ने पी आर के एस को चुनाव में सम्पूर्ण रूप से समर्थन दिया है। बैठक में सभी एस सी एस टी के पदाधिकारियों को उत्तरनीय पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ और एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने एक बुलंद आवाज़ आसनसोल रेल मंडल पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ की जीत का उद्घोष किया। इस सम्बंध में विशेष जानकारी पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के आसनसोल रेल मंडल डिविजनल अध्यक्ष पी पी बेरा ने कहा ऑलइंडिया स्तर पर एस सी एस टी एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन, स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, लोको रनिंग स्टाफ़ एसोसिएशन के रेलवे कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे रेलवे चुनाव में भारतीय रेलवे मजदूर संघ को पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। भारतीय रेलवे में कार्यरत कर्मचारी अपना बहुमूल्य मत चुनाव का वोट तीन दिन में यानी 4,5,6 दिसम्बर को वोट करेंगे। 



















