जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत चाकदोला ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के चाकदोला ब्रिज के पास एक चार पहिया वाहन को एक अज्ञात ट्रक द्वारा धक्का मार दिया गया जिसमें चार पहिया वाहन चालक आफताब आलम(65)गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही केंदा फाड़ी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रानीगंज के रॉयल केयर अस्पताल भेज दिया गया जहां नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों द्वारा दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया।घटना के विषय में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रानीगंज के राजाबांध निवासी आफताब आलम हरिपुर की ओर से रानीगंज अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात डंपर द्वारा जोरदार रूप से धक्का मार दिया गया।इस घटना में चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।