Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*23 जुलाई 2025 को “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत पूर्व रेलवे के आरपीएफ द्वारा विभिन्न मंडलों से 11 नाबालिगों को किया गया रेस्क्यू*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पूर्व रेलवे / प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 2025/07/95

कोलकाता, 25 जुलाई 2025

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 23 जुलाई 2025 को एक समन्वित अभियान में हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा मंडलों के विभिन्न स्टेशनों से 09 नाबालिग लड़कों और 02 नाबालिग लड़कियों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह प्रयास बाल तस्करी को रोकने, घर से भागे हुए बच्चों को सहायता प्रदान करने और रेलवे परिसर में अकेले पाए गए कमजोर नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए।

रेस्क्यू से संबंधित विवरण इस प्रकार हैं:

*पाकुड़ रेलवे स्टेशन:*
आरपीएफ पोस्ट/पाकुड़ के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म संख्या 01 से 11 वर्षीय नाबालिग मिथुन शेख को रेस्क्यू किया। वह पारिवारिक कलह के कारण घर से भाग गया था। उसे देखरेख और पुनर्वास के लिए जन लोक कल्याण परिषद, बलिहारपुर (पाकुड़) को सौंपा गया।

*दानकुनी जंक्शनरेलवे स्टेशन:*
आरपीएफ पोस्ट/डंकिनी के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म संख्या 01 से 16 वर्षीय नाबालिग सोहेल शेख को रेस्क्यू किया। उसने बताया कि वह ट्रक में हेल्पर का काम करने उड़ीसा जा रहा था। उसे गोपालनगर निवेदिता वेलफेयर सोसाइटी, सिंगूर, हुगली को सौंपा गया।

*सियालदह रेलवे स्टेशन:*
आरपीएफ पोस्ट/सियालदह मेन द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 06 से 13 वर्षीय प्रिंस सिंह को रेस्क्यू किया गया। वह अपने चाचा के घर से निकल गया था और न तो कोलकाता स्थित चाचा के घर वापस जा पा रहा था, न ही बिहार स्थित अपने मूल निवास।
आरपीएफ पोस्ट/सियालदह मेन ने प्लेटफॉर्म संख्या 12/13 से 15 वर्षीय सरीकुल लस्कर को भी रेस्क्यू किया, जो नौकरी की तलाश में सियालदह आया था और घर नहीं लौट पा रहा था।
दोनों लड़कों को आवश्यक सहायता के लिए चाइल्ड लाइन, सियालदह को सौंपा गया।

*कोलकाता रेलवे स्टेशन:*
आरपीएफ पोस्ट/कोलकाता ने प्लेटफॉर्म संख्या 05 से 12 वर्षीय समंद अंसारी को रेस्क्यू किया। वह अपने पिता द्वारा बार-बार शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर घर से भाग आया था और पैसा कमाने की इच्छा व्यक्त की। उसे आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपीएस चितपुर को सौंपा गया।

*जसीडीह रेलवे स्टेशन:*
आरपीएफ पोस्ट/जसीडीह ने प्लेटफॉर्म संख्या 02 से दो नाबालिग लड़कों – मो. ऑफिसर (16) और मो. रजबुल हुसैन (12) को रेस्क्यू किया, जो पारिवारिक समस्याओं के कारण घर से भागे थे।
उसी प्लेटफॉर्म से 12 वर्षीय रोशन सिंह को भी समान परिस्थितियों में रेस्क्यू किया गया। तीनों को देखरेख एवं पुनर्वास हेतु चाइल्ड हेल्प डेस्क, जसीडीह को सौंपा गया।

*तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन:*
आरपीएफ पोस्ट/बरहरवा के अधिकारियों ने बाल संरक्षण मंच, तीनपहाड़ की श्रीमती शबनम प्रवीण के सहयोग से प्लेटफॉर्म संख्या 01 से एक नाबालिग लड़का – जुबेल पहाड़िया (14) एवं दो नाबालिग लड़कियाँ – सोनाली पहाड़िन (15) और फूलू पहाड़िया (12) को रेस्क्यू किया। ये सभी दिल्ली काम के लिए बिना परिवार को बताए जा रहे थे। तीनों को उचित देखरेख और पुनर्वास के लिए सौंपा गया।

इस व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से पूर्व रेलवे बच्चों को शोषण, तस्करी और अन्य खतरों से बचाने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आरपीएफ कर्मी चौबीसों घंटे सतर्क और सक्रिय रहते हैं तथा बाल कल्याण संगठनों के साथ मिलकर संकट में फंसे नाबालिगों की समय पर सहायता एवं पुनर्वास सुनिश्चित करते हैं।