बराकर। बराकर फाडी रोड स्थित करकट शीट बिक्रेता हनुमान हार्डवेयर के मालिक जगदीश माहेश्वरी को सम्मोहित कर एक अज्ञात युवक ने साढ़े सात हजार रुपया लेकर हुवा रफू चक्कर। घटना को लेकर ब्यवसाई माहेश्वरी ने बताया कि रविवार की सुबह दुकान खोलने के साथ एक युवक ग्राहक बनकर दुकान आया। उस ग्राहक ने दुकान के सामने अपनी बाइक को लगाकर दुकान पर चढ़ कर चार करकट शीट देने की बात की। इस एवज में उस ग्राहक ने माहेश्वरी को दो हज़ार का एक नोट दिया ओर पांच सौ जमा कर पंद्रह सौ लौटने की बात की। माहेश्वरी ने दुकान के भीतर अपने चेम्बर में खुदरा के निकलने के लिए गए। तब तक ग्राहक भी महेश्वसरी की पीछे चेम्बर में चला गया। जहा माहेश्वरी ने एक पाँच सो की गड्डी निकाल खुदरा देते। तबतक ग्राहक ने पाँच सौ की गड्डी अपने हाथों में लेली। उसमें से नए नोट की दरकार है बोलकर नोट चुनने लगा। जहा माहेश्वरी को कुछ भी समझ मे नही आया। जहा उस ग्राहक ने पंद्रह पाँच सौ के नोट निकाल कर गड्डी को वापश कर दिया कि नया नोट नही है। इस दौरान ग्राहक ने अपने दो हज़ार वापश देने की बात की ओर बोला कि हमको सीट नही लेना है। जहा अपना दो हज़ार भी वापश ले लिया और अपनी बाइक स्टार्ट कर चलते बना। इतने में दुकान का कर्मी भी दुकान पहुचा तो देखा कि मालिक बिचलित है। तब माहेश्वरी ने घटना सुनाई ओर अपने स्टाफ को पांच सौ की बंडल को गिनती करने को कहा। जहा देखा गया कि उसमें से 15 नोट गायब है। जिसकी जानकारी बराकर पुलिस को दी।जिसमे युवक हेलमेट पहने हुवे है जिसकी बाइक का नंबर भी मिला है। जो किसी फातिमा खातून का नाम से जान पड़ता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मालूम हो कि पूरे बराकर स्टेशन रोड पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की कैद में है।

















