Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने के उद्देश्य से लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने के उद्देश्य से लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। लोग अब पेट्रोल पर निर्भर रहने वाले दो पहिया वाहनों के बजाय ईवी वाहनों की खरीदारी करना ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

इसी क्रम में शहर के चित्रा मोड़ के पेट्रोल पंप समीप एसआर मोटर्स में ओबेन इलेक्ट्रिक ईवी बाइक शोरूम का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इस्को स्टील प्लांट के सीजीएम इंचार्ज (एचआर) यूपी सिंह ने डीपी शुक्ला, जसवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर एवं दीप जलाकर इस शोरूम का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित शोरूम के मालिक संदीप कुमार शुक्ला एवं राकेश कुमार यादव ने बताया कि एसआर मोटर्स में ओबेन इलेक्ट्रिक ईवी बाइक शोरूम का उद्घाटन किया गया। यहां 4.4 किलोवॉट एवं 3.4 किलोवॉट रेंज के दो ईवी बाइक उपलब्ध है। वहीं इस संबंध में ओबेन इलेक्ट्रिक के एरिया सेल्स मैनेजर अभिषेक सिन्हा ने बताया कि दो रॉक तथा सिगमा रेंज की दो ईवी बाईक्स को बाजार में उतारा गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1 लाख 63 हजार रुपए हैं। साथ ही फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। इन बाइक के 95 प्रतिशत कंपोनेंट कंपनी खुद मैन्युफैक्चर करती है जिसके कारण सभी पार्ट्स यही उपलब्ध रहने के साथ शोरूम के बगल में ही सर्विस सेंटर उपलब्ध है। इसके साथ कंपनी द्वारा बैटरी, मोटर एवं कंट्रोलर पर 8 वर्ष तक वारंटी दी जा रही है। इसके साथ 80 हजार किलोमीटर तक की वारंटी दी जा रही है।