बंगाल-झारखंड बॉर्डर पर कोयला लदे ट्रक में आग, मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू
बंटी खान कुल्टी।पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबुर्डीहि चेकपोस्ट (NH-19) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़े एक कोयला लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।झटके में राख होने से बची गाड़ी, पुलिस और लोकल ड्राइवरों ने दिखाया दमट्रक चालक एम डी सिराज के मुताबिक, वह झारखंड के निरसा से कोयला लादकर राणाघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौरंगी फाड़ी के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। खतरा भांपते ही चौरंगी फाड़ी की पुलिस और स्थानीय ड्राइवरों ने गजब की फुर्ती दिखाई और तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए।दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसाघटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने बिना वक्त गंवाए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।राहत की बात: कोई हताहत नहीं, कागजात ‘वैध’ होने का दावाइस पूरे हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि कोई भी हताहत (जान-माल का नुकसान) नहीं हुआ है। ट्रक ड्राइवर का दावा है कि गाड़ी में लदा सारा कोयला पूरी तरह वैध (लीगल) था। फिलहाल आग लगने की असली वजह क्या थी, इसकी जांच में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग जुट गया है।








