आसनसोल के समस्त नागरिकों से विनम्र अपील
आसनसोल के इतिहास में पहली बार ऐसे आईएएस अधिकारी आए हैं, जो हमारे शहर के सच्चे शुभचिंतक हैं और आसनसोल को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। वे हैं श्री दिलीप मिश्रा जी, जो आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर के साथ-साथ एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं।
श्री दिलीप मिश्रा जी का उद्देश्य आसनसोल को एक स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाना है। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में मैं आसनसोल के सभी नागरिकों, मंत्रीगण, विधायकगण, व्यवसायियों एवं जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि वे उनका पूर्ण सहयोग एवं समर्थन करें, ताकि हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकें।
यदि कहीं कोई त्रुटि या कमी दिखाई देती है, तो आप सभी उनसे सीधे अपना सुझाव एवं प्रस्ताव साझा करें। मुझे विश्वास है कि वे आपकी बातों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
साथ ही, आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलाएँ। आसनसोल का स्वच्छ एवं सुंदर बनना हम सभी नगरवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात होगी। इसलिए आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ रखें और आसनसोल के विकास में अपना योगदान दें।
मैं शंभूनाथ झा
सेक्रेटरी
आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स








