in alignment with the Central Vigilance Commission (CVC)’s mandate.
The weeklong observance, from October 27 to November 02, 2025, is being held under the theme:
*“Vigilance: Our Shared Responsibility.”*
Let us pledge to remain honest in our actions and sincere in our duties.
Let us also *encourage and educate* others about the importance of vigilance in building a transparent and progressive organization.
*Stay honest. Stay committed.*
*Spread awareness. Support integrity.*
*Wishing everyone a meaningful and inspiring Vigilance Awareness Week!*
*Happy Vigilance Day!*
*“सतर्कता की ज्वाला”*
“सतर्कता है उजाला, जो मन में दीप जलाए,
ईमानदारी की राहों पर, कदम सही बढ़ाए।
नयन खुले हों न्याय हेतु, अंतःकरण निर्मल हो,
कर्तव्य पथ पर सत्य सुमन, हर क्षण मन में महक हो।
स्वार्थ के धुंधलके में, जो सच को पहचान ले,
लालच के तूफ़ानों में, जो सिद्धांतों को थाम ले।
वह प्रहरी है देश का, वह प्रेरक है समाज का,
हर कदम सजग रहे जिसका, वह पूज्य है आज का।
छल के अँधेरों से लड़ना, कठोर तपस्या है,
भ्रष्टाचार के विष को हरना, यही सच्ची भक्ति है।
जागो, जगाओ सदा सभी को — यही धर्म निभाना है,
सतर्कता की अग्नि में खुद को तपाना है।
जब हर मन होगा निर्मल, हर कर्म होगा उजला,
तभी सजेगा राष्ट्र हमारा — स्वर्णिम, सत्य और उज्ज्वला।”
*”सतर्क रहें, निष्ठावान बनें, और दूसरों को जागरूक करें।
ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताक़त है।”*
✍️ “सुशील कुमार सुमन”
अध्यक्ष, आईओ
सेल आईएसपी, बर्नपुर
*#सुशीलकुमारसुमन*
*#युवा*










