आसनसोल, अगस्त 31, 2022 : डॉ. जयदीप गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल के साथ आज (31.08.022) नामित मंडल शाखा अधिकारियों के साथ आसनसोल मंडल का दौरा किया।

अपने इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान डॉ. जयदीप गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने आसनसोल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर लगे “एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल” का अवलोकन और निरीक्षण किया। विदित है कि स्थानीय कारीगरों/उत्पादों/उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट 2022-23 में एक महान पहल “एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल” की घोषणा की गई थी।
डॉ गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने आसनसोल स्टेशन के रेलवे चाइल्ड लाइन (चाइल्ड हेल्प डेस्क) / आसनसोल, टिकट बुकिंग काउंटर, सीसीटीवी निगरानी, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) तथा अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ स्टेशन के विकास और नए पैदल ऊपरी पुल (फुट ओवर ब्रिज) के बारे में चर्चा की।
इसी क्रम में डॉ गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने रनिंग रूम का भी दौरा किया और चालक दल के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चालक दल के कमरों, स्नानघर, रसोईघर, वहाँ प्रयुक्त बर्तनों व लिनन तथा खाद्य गुणवत्ता आदि की जाँच की।
डॉ गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंडल कंट्रोल कक्ष का भी निरीक्षण किया।
तदुपरांत, डॉ गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने सभी शाखा अधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के दामोदर’ सम्मेलन कक्ष में एक बैठक की और विभिन्न परिचालनिक व संरक्षा संबंधी मुद्दों के साथ-साथ मंडल के लोडिंग निष्पादन को बढ़ाने के लिए तौर-तरीकों पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने प्रमुख प्रदर्शन इंडिकेटर (की परफोर्मेंश इंडिकेटर), रेल मदद और संरक्षा मदों के बारे में भी विचार-विमर्श किया।
उल्लेखनीय है कि इस बैठक में श्री एम.के. मीना/अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 एवं श्री बी.के. त्रिपाठी, /अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 तथा मंडल के शाखा अधिकारीगण उपस्थित थे।












