*भाजपा प्रार्थी ने कुल्टी मे वही तृणमूल प्राथी ने बराकर के गलियों मे चलाया जनसम्पर्क अभियान.*
बंटी खान बराकर. पश्चिम बंगाल मे बिधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कुल्टी मे अभी तक मुख्य दो दलों ने अपने प्रार्थी की घोषणा की, जिनमे तृणमूल के अभिजीत घटक ओर बिरोधी दल भाजपा के वर्तमान बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार मुख्य है, जहा मुकाबला भी इसी दोनों के बिच होना है, रबिवार को दोनों प्रार्थियों ने सघन प्रचार अभियान की शुरुवात की है, भाजपा के बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कुल्टी के वार्ड वर्क्स रोड स्थित हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना कर मतदाताओं से घरघर जाकर प्रचार कर अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की, इस दौरान भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय, महा सचिव आदित्य नारायण शर्मा,महिला नेत्री शिल्पी राय, सीखा राय, सहित बड़ी संख्या भाजपा के कर्मी गाजे बाजे के साथ प्रचार मे जुटे, वही दूसरी ओर तृणमूल प्राथी अभिजीत घटक ने बराकर के वार्ड 69 के विभिन्न मोहल्लो ओर गलियों मे मतदाताओं से घरघर जाकर प्रचार अभियान प्रारम्भ किया, जहा वार्ड पार्षद जोगा मंडल वरिष्ठ तृणमूल नेता रोबिन लायक, पुर्व पार्षद सजल घोष, सुब्रतो भादूड़ी, सोनू घोष, सहित बड़ी संख्या मे तृणमूल की महिला नेत्री शामिल रही, जहा प्राथी ने तृणमूल के पक्ष मे मतदान करने की अपील की,










