पुलिस आयुक्त बराकर चेक पोस्ट नाका का किया औचक निरीक्षण
बंटी खान बराकर।बराकर आगामी विधानसभा सभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में शनिवार शाम आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार (आईपीएस) ने बंगाल-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर चेक पोस्ट नाका का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने चेक पोस्ट नाके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से बात की एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने नाके पर वाहनों की आवाजाही, सीसीटीवी फुटेज की निगरानी और रजिस्टर में दर्ज हो रहे विवरणों की जांच की।

मुस्तैदी का उदाहरण पेश करते हुए डॉ. प्रणव कुमार ने स्वयं खड़े होकर झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने वाले कई वाहनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के मद्देनजर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध सामग्री (जैसे नकदी, शराब या हथियार) की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाए।
अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण के अंत में उन्होंने कुल्टी थाना के अधिकारियों को वाहनों की तलाशी के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए। और पड़ोसी राज्य की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सूचनाएं साझा की जाएं।
इस मौके पर पुलिस आयुक्तालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।










