Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

झालदा स्टेशन के पास से बाइक चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार, 9 दोपहिया वाहन बरामद

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

झालदा स्टेशन के पास से बाइक चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार, 9 दोपहिया वाहन बरामद

पुरुलिया:झालदा थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटर और 1 मोपेड समेत कुल 9 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।स्टेशन के पास से चोरी हुई थी बाइकपुलिस के अनुसार, कोटशिला थाना क्षेत्र के भैरवडीह निवासी अमित कुमार ने झालदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बीते 27 मई की सुबह करीब 9 बजे वह अपने पिता की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल झालदा रेलवे स्टेशन के पास आनंद मेडिकल सेंटर के सामने खड़ी करके एक मेडिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम में गए थे। दोपहर 12 बजे जब वह वापस लौटे, तो मोटरसाइकिल गायब थी।रिमांड पर लेकर हुई पूछताछशिकायत के आधार पर झालदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले संदिग्ध आरोपी शेख आसिफ राजा को गिरफ्तार किया। अदालत से पुलिस कस्टडी में लेकर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी कामयाबीशेख आसिफ से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कोटशिला के लुपुंगडीह निवासी कुद्दुर कुमार (जो कोटशिला थाने के एक पुराने मामले में भी आरोपी है) और झालदा के बागनडीह निवासी शेख इमरोज़ को भी हिरासत में लिया। 1 जून की शाम और रात को पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस छापेमारी में पुलिस ने 5 और मोटरसाइकिल, 1 स्कूटर और 1 मोपेड बरामद की। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Latest News