Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अपहरण के बाद 6 लाख की फिरौती से बराकर में हड़कंप, पुलिस की तत्परता और आश्वासन पर खुला चक्काजाम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अपहरण के बाद 6 लाख की फिरौती से बराकर में हड़कंप, पुलिस की तत्परता और आश्वासन पर खुला चक्काजाम

बराकर : बराकर फाड़ी अंतर्गत आलू गाड़ी निवासी 24 वर्षीय युवक सोनू विश्वकर्मा के रविवार रात से रहस्यमय तरीके से लापता होने और परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सोनू का सुराग न मिलने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम को स्टेशन रोड जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।थाना प्रभारी अंजन कुमार रजक की सूझबूझ से शांत हुआ जनआक्रोश सड़क जाम की सूचना मिलते ही बराकर थाना प्रभारी अंजन कुमार रजक भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद संवेदनशील और पेशेवर रुख अपनाते हुए आक्रोशित लोगों से बात की। थाना प्रभारी ने परिजनों और स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर लगातार सोनू की खोजबीन कर रही है और बहुत जल्द उसे सकुशल ढूंढ निकाला जाएगा। उनके इस त्वरित ऐक्शन, संवेदनशीलता और ठोस आश्वासन के बाद लोगों ने मात्र 20 मिनट में जाम हटा दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनता की बात को धैर्यपूर्वक सुनने के लिए स्थानीय लोगों ने बराकर थाना प्रभारी अंजन कुमार रजक की कार्यशैली की जमकर सराहना की।क्या है पूरा मामला?परिजनों के अनुसार, सोनू रविवार रात अपने किसी रिश्तेदार के घर सोने की बात कहकर निकला था। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर लच्छीपुर मोड़ गया, जहां दोनों ने बिरयानी खाई और फिर न्यामतपुर होते हुए कुल्टी पहुंचे। इसके बाद देसरगढ़ रोड स्थित मैगजीन क्षेत्र में सोनू की मुलाकात किसी अज्ञात युवक से हुई। सोनू ने अपने दोस्त को बाइक लेकर वापस भेज दिया, लेकिन उसके बाद वह खुद घर नहीं लौटा।मोबाइल ऑन कर मांगी गई फिरौतीसोमवार को सोनू का मोबाइल अचानक चालू हुआ और परिजनों के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सोनू की रिहाई के बदले 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी और शाम 6 बजे तक रकम का इंतजाम रखने की धमकी देकर फोन बंद कर दिया। इस घटना के बाद से सोनू के पिता गणेश विश्वकर्मा सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने इस मामले की लिखित शिकायत बराकर फाड़ी और कुल्टी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अपहरण, गुमशुदगी और आपसी रंजिश सहित सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रही है।