Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

डुबुर्डीह चेकपोस्ट पर पुलिस की विशेष नाका तलाशी, पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

डुबुर्डीह चेकपोस्ट पर पुलिस की विशेष नाका तलाशी, पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर बढ़ी सतर्कता

कुल्टी: पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के डुबुर्डीह चेकपोस्ट पर पुलिस ने सुरक्षा चाक-चौबंद करते हुए एक विशेष नाका तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाने के अंतर्गत धनबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर चलाया गया।इस विशेष तलाशी अभियान के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की गई। मौके पर एसीपी (कुल्टी) शेख जावेद हुसैन खुद मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में कुल्टी ट्रैफिक गार्ड और चौरंगी फांड़ी की पुलिस टीम ने सीमा से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की कड़ाई से जांच की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह औचक अभियान चलाया गया था।

Latest News