Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर में सनसनी: नाले में मिला रिटायर्ड ECL कर्मी का शव, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया रोड जाम सनसनीखेज वारदात

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर में सनसनी: नाले में मिला रिटायर्ड ECL कर्मी का शव, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया रोड जाम सनसनीखेज वारदात

: बेस्डीह कोलियरी से दो महीने पहले रिटायर हुए आपराद बाउरी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव।

परिजनों का गंभीर आरोप: सूद के कारोबार को लेकर अशोक नुनिया पर साजिश के तहत शराब पिलाकर मारने का आरोप।

सड़क पर भारी आक्रोश: शव को टहारम कारखाना रोड पर रखकर परिजनों ने किया उग्र प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी की मांग।

पुलिस की कार्रवाई: कुल्टी एसीपी जावेद हुसैन ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर शांत कराया मामला, जांच शुरू।

 

कुल्टी: कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत डैडी ग्राउंड के पास शुक्रवार को एक नाले से रिटायर्ड ईसीएल (ECL) कर्मी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नियामतपुर के टहारम कारखाना निवासी आपराद बाउरी (60) के रूप में हुई है, जो महज दो महीने पहले ही बेस्डीह कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे। शव मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने शव को नियामतपुर इस्को रोड पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।साजिश के तहत हत्या का आरोपमृतक के परिजनों ने डैडी ग्राउंड निवासी अशोक नुनिया नामक व्यक्ति पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आपराद बाउरी और अशोक नुनिया के बीच सूद (ब्याज) के पैसों का लेन-देन चलता था। आरोप है कि अशोक अक्सर आपराद को अपने साथ ले जाता था और उन्हें जबरन अत्यधिक शराब पिलाता था।बृहस्पतिवार की शाम भी अशोक ने आपराद बाउरी को फोन कर डैडी ग्राउंड बुलाया था। इसके बाद वह रात भर घर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो खुद अशोक नुनिया ने ही परिजनों को सूचना दी कि आपराद का शव नाले में पड़ा है। परिजनों का दावा है कि सोची-समझी साजिश के तहत उनकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।पुलिस के आश्वासन पर खुला जामघटना की सूचना मिलते ही कुल्टी के एसीपी (ACP) जावेद हुसैन, कुल्टी थाना और नियामतपुर फाड़ी की भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद एसीपी जावेद हुसैन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई के भरोसे के बाद परिजनों ने सड़क जाम हटाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।