भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय चौबीस घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
जामुड़िया। थाना मोड़ भक्तवृंद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय चौबीस घंटे के अखंड हरिनाम अष्टजाम संकीर्तन को लेकर शुक्रवार सुबह क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई एक भव्य कलश यात्रा से हुई।यह कलश यात्रा थाना मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम संकीर्तन करते हुए समस्त बाजार की परिक्रमा कर ग्यारह नंबर काली मंदिर पहुंचा। वहां पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया, जिसे लेकर श्रद्धालु वापस थाना मोड़ पहुंचे और कलश को अनुष्ठान स्थल पर स्थापित किया गया। इस यात्रा में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आयोजन समिति के सदस्य बिनोद शाव ने बताया कि क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी इस भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा और भक्तों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।इस अखंड हरिनाम कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन गाधी, पप्पू पंडित, बिनोद शाव, नरेश नोनिया, अशोक नोनिया, रंजीत गाँधी, पवन नोनिया, अबोध गुप्ता, अशोक सिंह, अशोक गुप्ता, यजमान अनिल साव, आचार्य श्री लक्ष्मी झा, केदार शर्मा और राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।










