भाजपा आसनसोल लोकसभा प्रभास योजना स्वच्छ भारत कन्वेनर टिंकु वर्मा ने बुधवार को आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम को सीतारामपुर लोकों टैंक पम्पू तालाब की साफ़ सफ़ाई को लेकर लिखित ज्ञापन दिया गया।

उक्त लिखित ज्ञापन को देख डीआरएम परमानंद शर्मा ने भाजपा प्रतिनिधि सदस्यों को साफ़ सफ़ाई का अस्वासन दिया। भाजपा प्रदेश नेता विवेकानंद भट्टाचार्य, आसनसोल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ अबरार अहमद थे। बताया जाता है कि सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन के लोकों टैंक पम्पू तालाब में हिंदुओं का आस्था का महापर्व छठ पूजा के घाट के साफ़ सफ़ाई को लेकर आसनसोल के डीआरएम को लिखित ज्ञापन दिया गया। लोकसभा प्रभाष योजना के कन्वेनर टिंकु वर्मा ने कहा आस्था का महापर्व छठ पूजा हिन्दू धर्म का सबसे मत्वपूर्ण पूजा है। स्वच्छता सबसे ज्यादा इस पर्व में जरूरी है। डीआरएम जी ने आस्वस्त किया है साफ़ सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।










