रानीगंज/रानीगंज सुरक्षा संस्था के तत्वधान में गुरुवार को रानीगंज के रुनाई क्षेत्र के रहने वाले अदनान नसीम जॉइंट एंट्रेंस की परीक्षा में मेडिकल में सफलता हासिल करने के लिए सम्मानित किया। अदनान ने बताया कि उनके दादाजी स्वर्गीय डॉक्टर शमशुल हक एवं पिता डॉक्टर नसीमउल हक की तरह मैंने भी चिकित्सक का ही क्षेत्र चुना है । चिकित्सक बंन कर लोगों की चिकित्सा सेवा करना मेरा उद्देश्य था पहली बार मे ही मुझे सफलता हासिल हुई प्रारंभिक शिक्षा रानीगंज मंगलपुर के ही 12वीं तक एसकेएस पब्लिक स्कूल में हुई है उसके पश्चात पहली बार ही मेडिकल की परीक्षा में सफलता मिल गई है। उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। छात्र की मां सुफिया नसीम ने कहा कि बचपन से ही उसका पुत्र को पढ़ाई के प्रति काफी दिलचस्पी थी उसने ठान रखा था कि वह भी चिकित्सक बनेगा इसके लिए कभी भी बेवजह कहीं घूमना फिरना या ज्यादा बात करना उनके पुत्र को पसंद नहीं थी केवल पढ़ाई लिखाई में ही उसका ध्यान रहता था सोफिया नसीम ने बताया कि उसका पुत्र अपने दादा एवं पिता का प्रेरणास्रोत बने जरूरतमंद असहाय लोगों की मदद करें यही हम अपने पुत्र से उम्मीद करते हैं। एसकेएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिन्हा ने भी छात्र की सफलता पर खुशी व्यक्त की है एवं कहा कि बचपन से ही यह छात्र पढ़ाई मैं सीरियस रहता था एवं हर क्लास में अव्वल आता था। सुरक्षा के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने मेडिकल परीक्षा में सफल छात्र को फूलों का गुलदस्ता एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं कहा कि इस तरह के होनहार छात्र हमारे देश के भविष्य बने इनके मन के अंदर जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। इस अवसर पर मारवाड़ी मित्र परिषद के अध्यक्ष सावरमल सिंघानिया ने कहा कि पहली बार ही मेडिकल की परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल करके अदनान नसीम ने हम सब को गौरवान्वित किया है।










