पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 खड़गपुर में विद्यार्थी परिषद का गठन
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 खड़गपुर में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री संग्राम बैनर्जी ने स्कूल कैप्टन क्रमशः बालक- बालिका (प्रसन्ना पटनायक, पी एस लिखिता) स्कूल वाइस कैप्टन (डी के नायक, जिया गोप) और स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन (अभिजीत दास, विशेषता यादव) के नाम की घोषणा की तथा बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से सबका स्वागत किया।

विद्यालय में रचनात्मक अधिगम क्रियाकलाप (CLA) के लिए चार सदन बनाए गए हैं जिनके नाम क्रमशः सुभाष सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन हैं। सभी सदनों में हाउस कैप्टन बालक बालिका, हाउस वाइस कैप्टन बालक बालिका, हाउस सीएलए कैप्टन बालक बालिका, हाउस स्पोर्ट्स कैप्टन बालक बालिका बनाए गए हैं। सुभाष सदन के सदन प्रभारी श्री उकील मुर्मू (लाइब्रेरियन), टैगोर सदन की सदन प्रभारी श्रीमती रफत परवीन (टीजीटी सामाजिक विज्ञान), अशोक सदन से सुश्री स्नेहा विश्वास (टीजीटी विज्ञान), रमन सदन की सदन प्रभारी सुश्री संयुक्ता शुक्ला (टीजीटी विज्ञान) ने अपने सदन के सभी सदस्यों को प्राचार्य संग्राम बैनर्जी के साथ बैज एवं सैश प्रदान किया। प्राथमिक विभाग में भी सीएलए की गतिविधियों को आयोजित करवाने हेतु चारों सदनो से चार बालक तथा चार बालिकाओं को हाउस कैप्टन के रूप में चुना गया और उन्हें भी प्राचार्य संग्राम बैनर्जी के साथ मुख्य अध्यापिका श्रीमती रत्ना बसु ने बैज एवं सैश प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने-अपने सदन के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई और करतल ध्वनि से सबका स्वागत किया। विद्यालय की नवनियुक्त कैप्टन पी एस लिखिता ने सभी विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा प्राचार्य संग्राम बैनर्जी ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती हिमानी मेहता, मुख्य अध्यापिका श्रीमती रत्ना बसु, सीएलए प्रभारी जयशंकर प्रसाद, विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।










