Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अंधेरे से मिली मुक्ति, टीएमसी नेता टुम्पा चौधरी की देखरेख में सुधरीं वार्ड 67 की बंद लाइटें

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अंधेरे से मिली मुक्ति, टीएमसी नेता टुम्पा चौधरी की देखरेख में सुधरीं वार्ड 67 की बंद लाइटें

बराकर। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के अंतर्गत आने वाले बराकर क्षेत्र फाड़ी रोड, मदरसा रोड ,आराडंगालके निवासियों को अंधेरे से बड़ी राहत मिली है। पिछले काफी समय से वार्ड के विभिन्न रास्तों और मोड़ों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं। इस वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों को रात के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सुरक्षा के लिहाज से भी स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें मिल रही थीं।जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तृणमूल कांग्रेस की पूर्व पार्षद टुम्पा चौधरी ने त्वरित कदम उठाया। उन्होंने मंगलवार को नगर निगम के तकनीकी कर्मियों और बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलवाया। केवल निर्देश देकर ही नहीं, बल्कि पूर्व पार्षद खुद भी भीषण गर्मी के बीच मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी देखरेख में एक-एक कर सभी खराब और बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त करवाया।लाइटें ठीक होने के बाद पूरे इलाके में रोशनी लौट आई है। स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्रवाई और पूर्व पार्षद की सक्रियता की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का खुद जमीन पर रहकर काम कराना यह दर्शाता है कि वे जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील हैं। इस दौरान टीएमसी के कई स्थानीय कार्यकर्ता और वार्ड के नागरिक भी उपस्थित रहे।