Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

इस बार सभी दुर्गा पूजा पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

इस बार सभी दुर्गा पूजा पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली

कुल्टी क्लब में हुई हाईप्रोफाइल समन्वय बैठक;

आयोजकों ने उठाई त्योहार से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

कुल्टी:शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को लेकर कुल्टी क्लब में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण समन्वय (को-ऑर्डिनेशन) बैठक आयोजित की गई। एसीपी वेस्ट जावेद हुसैन के नेतृत्व में संपन्न हुई इस बैठक में बराकर, नियामतपुर, सांकतोड़िया और चौरंगी समेत पूरे कुल्टी थाना क्षेत्र की पूजा समितियों और अखाड़ा कमेटियों के प्रतिनिधि भारी संख्या में शामिल हुए।बैठक में उत्सव को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी ने पूजा कमेटियों को सबसे बड़ी राहत दी है।बिजली विभाग का बड़ा ऐलान बैठक में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशानुसार, इस बार राज्य के सभी पंजीकृत दुर्गा पूजा पंडालों को पूरी तरह मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस घोषणा का सभी कमेटियों ने स्वागत किया है। इसके साथ ही, उत्सव के दौरान आम जनता को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।जर्जर सड़कों पर जताया आक्रोशएक ओर जहाँ सरकारी गाइडलाइंस, सुचारू यातायात नियंत्रण और पुलिस-प्रशासन के साथ तालमेल पर चर्चा हुई, वहीं दूसरी ओर पूजा आयोजकों ने स्थानीय जन समस्याओं को बेहद प्रखरता से उठाया। आयोजकों ने कुल्टी और आसपास के क्षेत्रों की जर्जर व बदहाल सड़कों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने प्रशासन से दो टूक शब्दों में मांग की कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूजा शुरू होने से पहले सभी मुख्य रास्तों व सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।मुख्य बिंदु:
• मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंडालों को मिलेगी 100% मुफ्त बिजली।
• सुरक्षा और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयार किया ब्लूप्रिंट।
• साइबर अपराधों से बचने के लिए पंडालों के माध्यम से किया जाएगा जागरूक।
प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:उत्पल घोषाल प्रभारी, नियामतपुर फाड़ी,अंजन रजक प्रभारी बराकर फाड़ी,तरुण सिंह राय प्रभारी चौरंगी फाड़ी,विनय दास प्रभारी सांकतोड़िया फाड़ी,विश्वजीत कुंडू यातायात प्रभारी,बिजली विभाग के आला अधिकारी गण ।प्रशासन का आश्वासन: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी कमेटियों को आश्वस्त किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आनंदमय माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं और स्थानीय शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।