Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

फांड़ी से चंद कदमों पर चोरी, लेफ्ट बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

फांड़ी से चंद कदमों पर चोरी, लेफ्ट बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कल्याणेश्वरी।पुलिस फांड़ी से महज कुछ दूरी पर हुई चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। फांड़ी के पीछे कॉलोनी के एक घर में आधी रात को चोरों ने धावा बोल दिया। यह घटना सालानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फांड़ी अंतर्गत लेफ्ट बैंक इलाके की है।

जानकारी के अनुसार लेफ्ट बैंक निवासी मोंटू राय के घर में देर रात चोरी हुई। घटना के समय गृहस्वामी मोंटू राय अपने काम पर गए हुए थे और घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। भरे-पूरे घर का फायदा उठाकर चोरों ने चुपके से घर में प्रवेश किया और बिस्तर के पास रखे दो मोबाइल फोन, कुछ नकद रुपये और पूजा का एक बर्तन लेकर फरार हो गए।

गृहस्वामी मोंटू राय ने बताया, “मैं रात में काम पर गया था। घर में सब सो रहे थे, इसी का फायदा उठाकर चोर घुसा और मोबाइल, पैसे और पूजा का बर्तन ले गया। फांड़ी के बिल्कुल पास ही हमारा घर है, फिर भी चोरों में इतनी हिम्मत कैसे आई समझ नहीं पा रहा हूं।”

उन्होंने बताया कि सुबह शिकायत दर्ज कराने वे कल्याणेश्वरी फांड़ी गए थे, लेकिन फांड़ी प्रभारी मौजूद न होने के कारण उस समय शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। वे दोबारा जाकर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे।

इस घटना के बाद लेफ्ट बैंक इलाके के लोगों में भारी आक्रोश और दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस फांड़ी की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा? लेफ्ट बैंक इलाके में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।