Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल ब्रायली एकेडमी के बच्चों को जरूरत की सामग्रियां दी गई

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान –  कुल्टी। शताक्षी महिला मंडल सोदपुर शाखा की ओर से मंगलवार को आसनसोल ब्रायली एकेडमी के बच्चों को जरूरत की सामग्रियां दी गई शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पिता पांडा और उपाध्यक्षा चंदा गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से जितना हो सकेगा हम जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।

शताक्षी महिला मंडल की ओर से अकैडमी के बच्चों को 1 महीने की जरूरत की सामग्री जिसमें चावल, चना दाल, काबुली चना, मटर, सरसों का तेल, सोयाबीन की बड़ी, चीनी, टूथब्रश, बॉडी लोशन, मूढ़ी, टूथपेस्ट , चॉकलेट, केक सहित अन्य सामग्रियां दी गई।

 

इसके साथ ही बच्चों के कक्षा में जाकर किस तरह से उनकी पढ़ाई हो रही है यह भी देखा गया।

आसनसोल ब्राइली अकैडमी में सामग्री मिलने के बाद बच्चों में काफी खुशी देखी गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शताक्षी महिला मंडल सोदपुर शाखा की अध्यक्षा संयुक्ता नायक और उनके साथ संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

इसके बाद डिसरगढ़ छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचकर 25 जरूरतमंदों को ठंड से बचने के कंबल तथा बिस्कुट के पैकेट दिए गए।

Latest News

Related News