Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल द्वारा आसनसोल मंडल के अंडाल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 29,नवम्बर, 2022: श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल मंडल ने आज दिनांक 29.11.2022 को आसनसोल मंडल के अंडाल यार्ड रीमॉडलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने अंडाल यार्ड रिमॉडलिंग कार्य निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया और इस कार्य में शामिल पूरी टीम को बधाई दी।

 

इस रीमॉडलिंग कार्य में अंडाल स्टेशन और यार्ड की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) शामिल है। इस यार्ड मॉडलिंग कार्य में हैंड पॉइंट्स को मोटर पॉइंट्स में परिवर्तित करना, पुराने पॉइंट्स को तोड़ना, नए पॉइंट्स को सम्मिलित करना और विजुअल डिस्प्ले यूनिट (वीडीयू) के प्रावधान को पूरा करना आवश्यक था।

 

अंडाल स्टेशन और यार्ड के इंटरलॉकिंग कार्य से सभी यात्री और मालगाड़ियों की संरक्षा और समयपालनता में वृद्धि के साथ-साथ गति क्षमता में भी वृद्धि होगी और इससे आसनसोल मंडल में समग्र गतिशीलता में भी सुधार होगा। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने अंडाल यार्ड रीमॉडलिंग के इस महत्वपूर्ण कार्य को कम से कम समय में पूरा करने की चुनौती को पूरा किया।

 

इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ नामित शाखा अधिकारीगण शामिल हुए।

 

DRM/ASANSOL INSPECTED YARD REMODELLING WORK AT ANDAL OF ASANSOL DIVISION

 

 

 

Asansol, 29,November, 2022:

 

 

 

Shri Permanand Sharma, Divisional Railway Manager/Asansol Division inspected completion of Non-interlocking work in connection with Andal Yard remodeling of Asansol Division today 29.11.2022. DRM Expressed his satisfaction for the completion of Pre-NI/NI at Andal Yard remodelling work one day before its stipulated time frame and congratulated the full team involved in this task.

 

 

 

This remodeling work includes electronic interlocking (EI) of Andal station & Yard. Conversion of hand points into motor points, dismantling of old points, insertion of new points and provision of Visual Display Unit (VDU) were required to be completed in this yard modelling work.

 

 

 

Interlocking work of Andal station & Yard will enhance safety and punctuality of all passenger as well as goods trains and it will increase the speed potential and will also improve overall mobility over the Asansol Division. The Asansol Division of Eastern Railway took the challenge to accomplish this important work of Andal yard remodelling within the shortest possible time.

 

Nominated Branch Officers accompanied DRM in this inspection programme.

Latest News

Related News