धनबाद/निरसा- मैथन के बी एस के कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को हजारीबाग यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर मुकुल नारायण दे की उपस्थिति में स्वर्गीय रघुनाथ खरकिया का प्रतिमा का अनावरण किया गया आपको बताते चलें कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का अभिन्न अंग बीएसके कॉलेज मैथन है यहां हजारों की तादाद में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं स्वर्गीय रघुनाथ खरकिया जिन्होंने बीएके कॉलेज का निर्माण कराया था उनकी उनके वंशज द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्वर्गीय रघुनाथ खरकिया का प्रतिमा का अनावरण कुलपति प्रचार एवं बीएके कॉलेज के शिक्षकों एवं क्षेत्र के गण्यमान लोगो के उपस्थिति में किया गया बताते चलें कि बीएसके कॉलेज में शौचालय आईसीटी प्रयोगशाला अन्य कभी उद्घाटन किया गया इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर डॉ मुकुल नारायण दे ने कहा कि यह कॉलेज अति सुंदर है और यहां काफी छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं यहां के प्रचार द्वारा मुझे सूचित किया गया कि यहां शिक्षकों की कमी है वह कमी को देखते हुए मैंने शिक्षकों का बहाली की ताकि बच्चों के पठन-पाठन में कोई भी परेशानी ना हो मौके पर उपस्थित निरसा विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बीएके कॉलेज के लिए अपने विधायक मद से पांच कमरा के अनुशंसा करती हूं और जल्द ही पांच कमरे का निर्माण कराया जाएगा वही स्वर्गीय रघुनाथ खरकिया के पुत्र विनोद अग्रवाल ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने कॉलेज का निर्माण कराया था और इस कॉलेज में समय-समय पर हर तरह की सुविधा मुहैया करवाने के लिए हमारा पूरा परिवार प्रतिबंध है वही सभा का समापन राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर किया गया एवं अतिथियों को विदाई कॉलेज परिवार की ओर से विदाई दी गई .










