कुल्टी।कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर मोड़ के समीप कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। वही पलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क को जाम मुक्त करवाया ।
राहुल गांधी की सदस्य रद्द करने के बाद पूरे भारत में आंदोलन जोड़ों पर है। जिसमें कुल्टी विधानसभा भी अछूता नहीं रहा नियामतपुर मोड़ के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम एक विरोध रैली निकाली गई ।और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर उपस्थित कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चंडी चटर्जी ने कहा कि राहुल गांधी को मोदी सरकार एक षड्यंत्र के तहत फास कर उनकी संस्था रद्द कर दी । उन्हें कहा कि अडानी के विषय में नरेंद्र मोदी के साथ गांठ को उजागर करने पर यह कार्रवाई की गई । नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से डरते हैं इसलिए सरकारी तंत्र का उपयोग करते हुए उन्हें संसद की सदस्यता खारिज किया गया है। जिसका हम जोरदार विरोध करते हैं। आम आदमी सब कुछ देख रहा है इसका जवाब चुनाव में जरूर मिलेगा। वही स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क को मुक्त करवाया गया।










