आज दिनांक 5/06/2023 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य द्वारा रिवर साइड बैंक कॉलोनी, स्कॉल, ऑफिस, दफ़्तर, और कम्युनिटी हॉल मैं १०० से अधिक वृक्षारोपण का कार्य किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में हमारे समाज के लोगों को जागरूक करके “सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता पैदा करने का अभियान भी चलाया। आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इस एनजीओ ने बर्नपुर और आसनसोल के विभिन्न स्थानों पर, जैसे की बस स्टैंड, डेली मार्केट, स्टेशन रोड, शांतिनगर, बीएनआर मोर मैं उपस्थित लोगो को 1000 से भी अधिक मात्रा मैं कॉटन एवं जुटे से बने शॉपिंग बैग वितरित किए। इस मौके पर इस एनजीओ के संस्थापक व महासचिव परमजीत सिंह (खेल शिक्षक जी.एन.एम.एच.एस. एवं आसनसोल जोनल कौंसिल फॉर स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के सचिव) ने कहा कि हम अपने पर्यावरण की सेहत के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं कर सकते, पर्यावरण दिवस हर किसी को मनाना चाहिए। पर्यावरण को बचना एक बड़ी जंग हैं, हम सब को साथ मिल कर इस लड़ाई का सामना करना होगा। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक है इसके हानिकारक प्रभावों की सूची अनगिनत है। हम सभी को आज से ही एक छोटी सी पहल करनी चाहिए, प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े से बने शॉपिंग बैग का उपयोग करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उठाया गया एक छोटा सा कदम भविष्य में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।” कार्यक्रम के दौरान पवन गुटगुटिया (उप अध्यक्ष),अजय रॉय (उप अध्यक्ष), असलम खान, विप्लब माजी, आतिश सिन्हा, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह, एस के शर्मा, शार्दूल प्रसाद, सहित कई लोग मौजूद रहे।














