Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी 63 नंबर वार्ड मुस्लिम बहुल क्षेत्र तृणमूल का गढ़ माने जाने वाला पतियाना स्थित कांग्रेस का कार्यालय का उदघाटन किया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल नगर निगम कुल्टी 63 नंबर वार्ड मुस्लिम बहुल क्षेत्र तृणमूल का गढ़ माने जाने वाला पतियाना स्थित कांग्रेस का कार्यालय का उदघाटन किया गया कार्यक्रम का शुरुआत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिवेश चक्रवर्ती के हाथों फीता काट कर कार्यालय का उद्घटान किया गया तथा स्थानीय तकरीबन 50 तृणमूल व सीपीएम समर्थक कांग्रेस का झंडा लेकर अध्यक्ष की उपस्थिति में तृणमूल व सीपीएम से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया सर्व प्रथम मंच पर कांग्रेस के नेताओं को गुलदस्ता भेंट देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम कुल्टी ब्लॉक अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इम्तियाज खान के नेतृत्व में किया गया इस संदर्भ में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष के इम्तियाज खान ने बताया कि तृणमूल व सीपीएम से तकरीबन 50 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने तृणमूल सरकार पर तीखा प्रहार करते हुये सरकार को गौ तस्करी, कोयला चोरी तथा शिक्षक घोटाला करने वाला सरकार बताया है तथा आगामी 24 के लोक सभा चुनाव को केंद्र कर भाजपा के मोदी सरकार पर हमला बोला इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिवेश चक्रवर्ती, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मो साकिर , (सुदर्शन चक्रवर्ती आई टी सेल जिला अध्यक्ष ,), कुल्टी ब्लाक कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष सुकांतो बनर्जी, वार्ड के अध्यक्ष हसन खान आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे। और साथ ही इसको लेकर आसनसोल नगर निगम के 63 नंबर वार्ड के पार्षद सलीम अख्तर अंसारी ने कहा की मां माटी और मनुष्य को कोई कार्यकर्ता या समर्थक कभी नही छोड़ता है। और न ही हमारे वार्ड के किसी भी कार्यकर्ता ने तृणमूल नही छोड़ा है। कांग्रेस को कभी भी इस वार्ड में दो डिजिट से जायदा वोट नही मिलता है और कांग्रेस के 50 लोग कहा से आजाएगा। कांग्रेस नेता को आसनसोल या नेयमतपुर मैं चाय नही अच्छी लगी तो वो आज कुल्टी में चाय पीने आया है।