कुल्टी । अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर कुल्टी रेलवे स्टेशन के गेट पास आरपीएफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस संबंध मे आसनसोल रेलमंडल के बराकर आरपीएफ थाना निरीक्षक प्रभारी पीयूष कांति साहा ने बताया कि गेट नंबर 1/a 3t के पास एस एन मुर्मू, कांस्टेबल आरके सिंह, हेड कांस्टेबल एचसी राम, कुल्टी स्टेशन के एसएम डी पासवान के नेतृत्व मे रेलवे लाइन पार करने वालो को जागरूक करते हुए कई अहम बातो की जानकारी प्रदान किया गया । लोगो को बताया गया की कुल्टी रेलवे स्टेशन के पास से तेजगति से जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, कालाका मेल सहित कई ऐसी दूरगामी ट्रेन हैं। जिनका ठहराव कुल्टी स्टेशन पर नहीं हैं। इसलिए रेलवे लाइन पार करते समय सावधानी बरतें । रेलवे क्रसिंग पर गेट बंद होने पर नीचे या अन्य स्थानों से लाइन पार करने की चेष्टा ना करे । उन्होंने बताया की मानव जीवन बहुत ही अमूल्य है । थोड़ी से लापरवाही के कारण इसे जोखिम मे न डाले । रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वही लोगों को मानव तस्करी नशा खुरानी आदि से बचने की सलाह दी गई । लोगों को बताया गया कि रेलवे स्टेशन या आसपास के क्षेत्र में कहीं भी इसी तरह का संदेह जनक व्यक्ति वस्तु या कोई अन्य परेशानी होने पर आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 139 पर इसकी सूचना दें । ताकि समय रहते उस परेशानी को दूर किया जा सके ।












