Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सोदपुर एरिया बचाओ कमेटी द्वारा चिनाकुड़ी एवं पारबेलिया, दुबेश्वरी कोलियरी को निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में बैठक*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया।सोदपुर एरिया बचाओ कमेटी ने शनिवार को चिनाकुड़ी तीन नंबर डीपीएस मोड़ के समक्ष ब्लड डोनर्स कार्यालय में चिनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी सहित पारबेलिया, दुबेश्वरी कोलियरी को निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी सोमवार से चिनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी गेट के समक्ष टेंट गाड़कर प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रबंधन के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ें जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में
इंटक के योगेशपति त्रिपाठी,पीतांबर राम, बीएमएस से महेंद्र गुप्ता,दयाचंद नोनिया, केकेएससी एस बी चटर्जी,रतन मसीह,सीटू के सुदर्शन प्रसाद,निशित चट्टराज,टीयूसीसी भवानी आचार्या,अरुण सिन्हा,केएमसी से बोधनरायण सिंह, स्वारथ पासवान युटीयूसी से पतिक बनर्जी,बलराम पासवान, एटक के जानकी साव,अनिल सिंह सहित अन्य संगठन के लोग उपस्थित थे। चालू खदानों को भी निजी हाथों में सौंपे जाने के कारण सभी श्रम संगठन एक मंच पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोदपुर एरिया बचाओ कमेटी का कहना है कि ईसीएल प्रबंधन सिर्फ बंद खदानों को निजी मालिकों के हाथों में देने की बात कहा था। जिसके कारण संगठन के लोगों ने प्रबंधन को सपोर्ट किया था। परंतु जब चालू खदानों को भी निजी मालिकों के हाथों में देने लगा तो सभी श्रम संगठनों ने एक सुर से इसका विरोध किया। कहा कि प्रबंधन सिर्फ बंद कोलियरी को रेवन्यु शेयरिंग मोड पर देने की बात कहा था। परंतु जब चालू खदानों को भी देने लगा तब सोदपुर एरिया बचाओ कमेटी के बैनर तले सभी श्रम संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू किया।