कुल्टी।पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 63 मे तृणमूल पार्षद सलीम अख्तर अंसारी के राशन दुकान मे राशनिंग विभाग के अधिकारीयों द्वारा की गई छापेमारी मे उनके राशन दुकान मे मिली शिकायत के आधार पर कई तरह की अनीमियता पाई गई थी जिस अनीमियता के आधार पर पार्षद के राशन दुकान को राशनिंग विभाग के अधिकारीयों ने सील कर दिया था, पार्षद की अगर माने तो जब अधिकारी जाँच के लिये आए थे तब वह आसनसोल मे नही थे वह अपनी बेटी के एडमिशन के सिलसिले मे आसनसोल से बाहर थे उन्हे घटना की जानकारी फोन पर मिली उन्होने फोन पर कहा की उनके ऊपर लगाए गए तमाम आरोप झूठे और बेबुनियाद है, वह आसनसोल आकर अपनी बेगुनाही का सबूत अधिकारीयों के समक्ष जाकर पेश करेंगे जिसके तहत वह जैसे ही आसनसोल पहुँचे वह राशनिंग विभाग के अधिकारीयों के पास जाकर वह अपने ऊपर लगे आरोपों का प्रमाण दीये जिसके बाद राशनिंग विभाग के अधिकारीयों ने उनके राशन दुकान मे की गई सील को खोल दिया स्थानीय लोगों की अगर माने तो उनके ऊपर राशन लेने आने वाले कार्ड धारियों को वह पर्ची काट कर दे देते थे और उनको पर्ची देने के 15 दिन बाद राशन देते थे ऐसे कई आरोप थे जिन आरोपों मे वह बुरी तरह घिरे थे जिन आरोपों से उनका छुटकारा मिला



















