आज आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद चेम्बर की ओर से राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं, एनसीसी के कैडेट्स तथा बसों में यात्रा कर रहे लोगों सहित सभी के बीच लड्डू का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी का मुंह मीठा कराकर देशभक्ति एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत किया गया।
इसके पश्चात चेम्बर कार्यालय में सभी सदस्यों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया तथा सदस्यों के बीच भी मिष्ठान वितरण किया गया।
आज का पूरा कार्यक्रम अत्यंत सफल, उत्साहपूर्ण और यादगार रहा। इस अवसर पर चेम्बर के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिन्द! 🇮🇳










